मुम्बई। रूचि नारायण की आगामी 19 मई को रिलीज होने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ में इन्द्र के किरदार को अभिनेता कुणाल खेमू अपनी आवाज देगेें। कुणाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए कहा, “इन गर्मियों ‘हनुमान दा दमदार’ की सेना में शामिल।” फिल्म के पोस्टर में उनका किरदार हिंदू देवता के रूप में नजर आ रहा है, जिसकी पृष्ठभूमि नीला आसमान और बादल है।
Waah Beta! Kya soche the hum Toli mein shaamil nahi honge? Joining the Sena @hanuman_damdaar this summer! Aap bhi aa jao #hanumandadamdaar pic.twitter.com/lAoEzOv8ry
— kunal kemmu (@kunalkemmu) April 16, 2017
रुचि नारायण द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म का निर्माण आर. ए. टी. फिल्म्स ने किया है। आपको बता दे कि फिल्म में अभिनेता सलमान खान, रवीना टंडन, जावेद अख्तर, कुणाल खेमू, मकरंद देशपांडे और विनय पाठक जैसी हस्तियों की आवाज में संवाद सुनने को मिलेंगे।
































