
नई दिल्ली। तृतीय अल्हड़ बीकानेरी हास्य सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हिन्दी भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार एवं कवि डॉ. अशोक चक्रधर को तृतीय अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान अल्हड बीकानेरी को उनकी पत्नी शीला ने प्रदान किया। अल्हड़ बीकानेरी न्यास के सौजन्य और साहित्य प्रेमी मंडल के तत्वावधान में यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 19वां निराला श्री सम्मान कवि दिनेश रघुवंशी को द्वितीय साहित्य भारती सम्मान बलवीर सिंह करुण को प्रदान किया गया। सम्मानित किए गए कवियों को प्रशस्ति पत्र, 31 हजार रुपये नकद और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर आयोजित कवि सम्मेलन में अंजुम रहबर, पीके आजाद, प्रवीण कुमार, ब्रज शुक्ल घायल सहित बडी संख्यसा में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
Advertisement

































