मुम्बई। अपनी एक्टिंग स्किल और गायकी के जरिए लोगों के दिल में राज करने वाले एक्टर ‘दिलजीत दोसांझ’ एक सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक रिलीज किया है और फिल्म की रिलीज डेट 16 जून बताई है। जल्द ही इसके ट्रेलर को रिलीज कर दिया जाएगा। डायरेक्टर अनुराग इस फिल्म के साथ एक अपने बैनर ब्रैट फिल्म्स प्रोडक्शन के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने भी ट्वीटर पर लिखा- और ये यहां है। #SuperSingh का पहला लुक पोस्ट, 16 जून 2017 को रिलीज होगी।
Ek Tan Mai Singh Uton Super 🚀 #SuperSingh Releasing Worldwide #16thJune | ਇਕ ਤਾਂ ਮੈਂ ਸਿੰਘ ਉੱਤੋਂ ਸੂਪਰ 🚀 @SinghAnurag79 @balajimotionpic pic.twitter.com/IiSbuZYiXi
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) April 21, 2017
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह के साथ मिलकर नूर के लिए मूव यॉर लक्क गाना गाया था। एक्टर अपनी अगली फिल्म सुपर सिंह को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। इस पंजाबी फिल्म में दिलजीत सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। उनके ऊपर यह लुक काफी जंच रहा है। इस लुक में उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स एंड ब्रैट फिल्म्स प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अनुराग सिंह ने इसे डायरेक्ट किया है। 16 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगी। जट्ट एंड जूलियट, जट्ट एंड जूलियट 2 और अंबरसरिया जैसी फिल्मों के बाद उन्होंने शाहिद कपूर स्टारर उड़ता पंजाब के जरिए बॉलावुड में डेब्यू किया था। इसके बाद हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी में देखा गया था। जिसे मिक्स रिव्यू मिले थे।
वर्तमान में दिलजीत ड्रीम टूर की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले महीने शुरू होगा। एक्टर वैंकूवर में 6 मई को, के नॉर्थ लैंड कोलेसियम के एडमोंटन में 13 मई को और विन्नीपेग के सेंटेन्नियल कॉन्सर्ट हॉल में 17 मई को और अपने टूर को टोरोंटो के पावरेड सेंटर में 22 मई को परफॉर्म करते हुए खत्म करेंगे।



































