Advertisement
Home म्यूजिक जस्टिन बीवर ने ऑटो वाले को दिया गोल्ड क्लास टिकट

जस्टिन बीवर ने ऑटो वाले को दिया गोल्ड क्लास टिकट

0
1181

मुम्बई। जानेमाने कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीवर आगामी मई में भारत में होने वाले अपने कंसर्ट के लिए सबसे महंगा टिकिट जिसकी कीमत 75000 रूपये है एक ऐसे शख्स को देने का फैसला किया है जो वाकई इसका हकदार है। उन्होने यह टिकिट मुम्बई के एक आॅटोरिक्श ड्राईवर को दिया है जो रिक्शे के ​जरिए ही अपने बेटे के लिए रोटी का बंदोबस्त करता है। यह ऑटोरिक्शा ड्राइवर जस्टिन के गानों का दीवाना है और उन्होंने अपने इस फैन के लिए गोल्ड क्लास टिकट का बंदोबस्त कर दिया है। शायद यही कारन है कि बीवर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ उनके देश में बल्कि पूरी दुनिया में है। वह न सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि और कई तरीकों से अपने फैन्स को उन्हें और ज्यादा पसंद करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
बता दें कि गोल्ड क्लास टिकट दर्शकों न सिर्फ बैकस्टेज जाने की अनुमति देती है बल्कि इस टिकट के होने पर आप अपने सामान को भी अंदर ले जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ऑर्गनाइजर्स उनके इस स्पेशल फैन्स के साथ उनकी एक स्पेशल मीटिंग का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें वह इस ऑटोरिक्शा ड्राइवर से वन-ऑन-वन मिल पाएंगे।
भारत में जस्टिन बीबर की पहली कॉन्सर्ट के लिए स्टेज तैयार है। जिस कॉन्सर्ट का फैन्स को लंबे समय से इंतजार है वह मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दस मई को होने वाली है। इस कॉन्सर्ट को लेकर खबरें चल रही थीं कि इस इवेंट में ओपनिंग एक्ट के लिए सनी लियोनी, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा से बात की गई थी। अब मुंबई मिरर की खबर मानें तो जैकलीन फर्नांडिस को जस्टिन बीबर की मेहमान नवाजी करने का मौका मिला है। जैकलीन ने बताया, मैं जस्टिन बीबर की बड़ी फैन हूं। मैंने पहले ही उन चीजों के बारे में सोच लिया है जो उनकी भारत यात्रा को यादगार बनाएगा। मैं उनकी टूर गाइड के तौर पर उन्हें घुमाना चाहूंगी ताकि उन्हें सभी देसी चीजों के बारे में बता सकूं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here