मुम्बई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रविना टंडन स्टारर फिल्म ‘मातृ’ ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। लम्बे अरसे बाद इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली रविना की फिल्म ‘मातृ’ किस तरह से लोगों के दिमाग पर छाती है यह देखने वाली बात है।
बॉक्स अॉफिस पर इस फिल्म की अच्छी एंट्री हुई है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 40 लाख का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म ‘मातृ’ 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई। पहले ही दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रवीना टंडन की इस फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने 40 लाख रूपए की कमाई की। फिल्म ‘मातृ’ की कहानी रेप केस को लेकर है जिसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है। एक मां के बदले की कहानी है जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है। रवीना टंडन इसमें मुख्य किरदार में हैं। आपको बता दें कि, कहानी माइकल पेलिको ने की है और डायरेक्ट अस्तर सईद ने किया है।
बॉक्स आॅफिस : रवीन की ‘मातृ’ की शानदार ओपनिंग
Advertisement
































