मुम्बई। ‘बाहुबली — द कंक्लूजन’ अब जल्दी ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले शनिवार को इसके एक गाने ‘साहोरे बाहुबली’ का वीडियो प्रोमो रिलीज कियसा गया जिसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। ‘साहोरे बाहुबली’ गीत को दलेर मेंहदी ने गाया है। इसमें प्रभास पिता और पुत्र, दोनों रोल में हैं। 30 सेकंड लंबे इस विडियो प्रोमो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 28 अप्रैल को रिलीस होने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। एआरकेए एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसलिए भी बहुत स्पेशल है क्योंकि लोगों को उम्मीद है कि इसमें चर्चित सवाल, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, का जवाब मिल जाए।
आपको बता दे कि ‘बाहुबली — द कंक्लूजन’ वर्ष 2015 में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ का सीक्वल है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया प्रमुख रोल्स में हैं।
इंटरनेट पर धूम मचा रहा है बाहुबली—2 के गाने ‘साहोरे बाहुबली’ का विडियो प्रोमो
Advertisement































