Advertisement
Home म्यूजिक विख्यात शास्त्रीय संगीतकार किशोरी अमोनकर को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

विख्यात शास्त्रीय संगीतकार किशोरी अमोनकर को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

0
1738
Musical Tribute

पं. हरि प्रसाद चौरसिया ने Music in the Park में दी शानदार प्रस्तुति

Musical Tribute :जयपुर। भारतीय संगीत की विख्यात शास्त्रीय गायिका ‘किशोरी अमोनकर’ की याद में स्पिकमैके की ओर से गुरूवार शाम शहर के सेंट्रल पार्क में Musical Tribute  ‘म्यूजिक इन दा पार्क की विशेष सीरीज ‘म्हारो प्रणाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादक ‘पंड़ित हरिप्रसाद चौरसिया’ की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। चौरसिया के साथ तबले पर संगत पंडित रामकुमार मिश्रा ने दी। कार्यक्रम के दौरान रघुनाथन प​नशिकर एवं नंदिनी बेडेकर द्वारा भी मशहूर भारतीय शास्त्रीय गायिका ‘किशोरी अमोनकर’ को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण और स्पिकमैके के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम में बडी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

‘किशोरी अमोनकर’ की याद में आयोजित कार्यक्रम:

आपको बता दे कि आयोजको ने कार्यक्रम का नाम भी ‘किशोरी अमोनकर’ के बहुचर्चित एलबम ‘म्हारों प्रणाम’ के नाम पर ही रखा है। स्पिकमैके की प्रवक्ता सुमन डूंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की ओर से ‘किशोरी अमोनकर’ की याद में ‘म्हारों प्रणाम’ सीरीज के अनेक कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जा रहे है। जयपुर का कार्यक्रम भी उसी की एक कडी है। उन्होने बताया कि इसी कडी के अन्तर्गत शुक्रवार को ऐसा ही एक कार्यक्रम दिल्ली के नेहरू पार्क में भी आयोजित किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी प्रस्तुति देंगी।

बता दे कि पं. चौरसिया का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। चौरसिया ने 15 वर्ष की उम्र में अपने  पड़ोसी पंडित राजाराम से गायन में  प्रशिक्षण आरम्भ किया था। लेकिन बाद में, उन्होंने वाराणसी के पंडित भोलानाथ प्रसन्ना के मार्गदर्शन में आठ वर्ष तक बांसुरी वादन सीखा। वर्ष 1957 में वे उड़ीसा के कटक में ऑल इंडिया रेड़ियो से जुड़े और संगीतकार एवं कलाकार के रूप में कार्य किया। इसके काफी बाद में, ऑल इंडिया रेडियो में कार्यकाल के दौरान ही उन्हें बाबा अल्लाउद्दीन खान की सुपुत्री अन्नपूर्णा देवी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

विडियो:

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here