Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सलमान और अक्षय दिखेंगे एक फिल्म में !!

सलमान और अक्षय दिखेंगे एक फिल्म में !!

0
1204

कुछ समय पहले यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि अक्षय कुमार और सलमान खान एक ही फिल्म में नज़र आने वाले हैं और अब इस बात की पुष्टि सलमान ने खुद कर दी है !

अभिनेता सलमान खान ने साफ किया है कि वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं. सलमान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया.

सलमान खान ने ट्वीट कर कहा, “अफवाहों पर गौर मत कीजिए. मेरी बात मानिए. एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर..अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहा हूं.”

इस साल की शुरुआत में सलमान ने कहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम करेंगे जिसके निर्माता करण जौहर होंगे.

सलमान ने कहा कि अक्षय फिल्म में हीरो होंगे. इस फिल्म के वह सह निर्माता होंगे. फिल्म 2018 में आएगी.

फिल्म ‘रकीब’, ‘जाट एंड जुलियट’ के निर्देशक अनुराग सिंह इस अनाम फिल्म का निर्देशन करेंगे.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here