Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अब कोल्हापुर में भी पद्मावती के सेट पर लगाई आग, शूटिंग रुकी...

अब कोल्हापुर में भी पद्मावती के सेट पर लगाई आग, शूटिंग रुकी |

0
1106
कोल्हापुर में आग के बाद पद्मावती के सेट का हाल ।

संजय लीला भंसाली के लिए फिल्म पद्मावती को लेकर मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी हाल ही जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजपूत करनी सेना के लोगों ने सेट पर जम कर तोडफोड की थी और उस वजह से ना सिर्फ भंसाली को लोकेशन छोडनी पड़ी थी बल्कि खुला पत्र लिखकर माफी भी मांगनी पड़ी थी और साथ साथ ये आश्वासन भी देना पड़ा था कि फिल्म में किसी प्रकार के तथ्यों से छेड़ – छाड़ नहीं की जाएगी।

जयपुर के बाद संजय लीला भंसाली फिर से कोल्हापुर में शूटिंग शुरू की थी लेकिन देर रात यहाँ पर भी सेट पर हमला किया गया और जमकर तोडफोड हुई जिसके चलते फिर से फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी ।

बताया जा रहा है की देर रात करीब 40-45 लोग कोल्हापुर के मसाई पठार इलाके में पहुंचे और नारेबाजी करते हुये हथियार और डंडों के साथ पहुंचे और वहाँ खड़ी गाड़ियों में तोडफोड शुरू करदी

 

यहाँ आपको बता दें कि सारा विवाद चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती और अलाऊद्दीन खिलजी के प्रसंग को गलत तरीके से फिल्माने को लेकर है । कहा जाता है कि रानी पद्मावती बेहद खूबसूरत थीं और खिलजी वंश का शासक अलाऊद्दीन उन्हे पाना चाहता था और रानी को जब ये पता चला तो उन्होने दूसरी कई राजपूत महिलाओं के साथ जौहर कर लिया । ऐसा माना जा रहा है कि बाजीराव मस्तानी की तरह इस फिल्म में भी खिलजी और पद्मावती को लीड में रखकर कहानी रची जा रही है !

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here