Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट देखिए ‘टाइगर’ की मुन्ना माइकल का फर्स्ट पोस्टर

देखिए ‘टाइगर’ की मुन्ना माइकल का फर्स्ट पोस्टर

0
1104
मुन्ना माइकल

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म मुन्ना माइकल का पहला पोस्टर गुरूवार को रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में टागइर टपोरी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे है और उनके आसपास खडे लोग टाइगर को चीयर करते दिख रहे है। टाइगर ने खुद अपने ट्वीटर अंकाउंट से फिल्म का यह पोस्टर ट्वीट कर फैंस के साथ सांझा किया है। रिलीज के साथ ही पोस्टर में दिख रहे टाइगर के लुक को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।

सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म मुन्ना माइकल में टाइगर के अपोजिट निधि अग्रवाल मुख्य किरदार में दिखेगी वहीं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी निगेटिव रोल में नजर आएगे। बॉलीवुड में डांस और एक्शन के लिए फेमस टाइगर इस फिल्म में जबरदस्त डांसिंग मूव्ज करते नजर आएगें। शब्बीर के साथ टाइगर की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले इस जोडी ने हीरोपंती और बागी में भी साथ में काम किया है।
आपको बता दे कि फिल्म मुन्ना माइकल में टागर श्रॉफ एक डांसर की भूमिका निभा रहे है जो इंटरनेशनल पॉप स्टार माइकल जैक्सन का फैन है, फिल्म में टाइगर जंहा अपने डांसिंग आइकॉन माइकल जैक्सन को​ ट्रिब्यूट दे रहे है वहीं वे फिल्म में मुन्ना नामक किरदार भी निभा रहे है जो टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने 80 के दशक में अपनी फिल्म हीरो में फेमस किया था।
इरॉस इंटरनेशनल और विक्की रजानी निर्मित तथा टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here