नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ छ: राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। इससे पहले फिल्म को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा,कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री की जा चुकी है।
रवि भगचंदका द्वारा निर्मित क्रिकेटर सचिन तेन्दुलर के जीवन पर आधारित इस फिल्म में एक गली के क्रिकेट बॉय से क्रिकेट के भगवान बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। फिल्म को हिन्दी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में सचिन के अलावा उनके बेटे अर्जुन ने भी एक्टिंग की है वहीं कुछ रीयल फुटेज का भी इस्तेमाल किया गया है।
26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सचिन की इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर पिछले 5 दिनों में ही 35 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। जो इस प्रकार के डाक्यू—ड्रामा फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग मानी जा रही है। बता दे कि सचिन की फिल्म रिलीज के पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली साल की छठी फिल्म बन गई है। जेम्स इरिस्किन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देश में 2400 स्क्रीन्स और विदेशों में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री
Advertisement
































