Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट भूमि के बाद रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “मलंग” में नजर आएगें संजू बाबा

भूमि के बाद रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “मलंग” में नजर आएगें संजू बाबा

0
1524
मलंग

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाले है। हाल ही में फिल्म भूमि का शूट पूरा करने के बाद संजू बाबा अब एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में अभिनय करते नजर आएगें। खबरों के अनुसार संजू बाबा ने इन्द्र कुमार की टोटल धमाल में काम करने से मना करने के बाद टी—सीरीज के भूषण कुमार, संदीप सिंह और लेजेंड स्टूडियो के ओमंग कुमार के साथ सहयोग से बनने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ साइन की है। आरंभ सिंह के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग इसी साल दिसंबर में वाराणसी में शुरू होगी।
संजू बाबा वैसे अपनी फिल्मों को लेकर काफी चूजी है लेकिन नए डायरेक्टर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर संजय दत्त का कहना है कि वे हमेशा नए लोगों और नई प्रतिभाओं के जूनून में विश्वास करते हैं और आरंभ को मैने देखा है जब उन्होने भूमि में ओमंग की सहायता की थी। उन्होने बताया कि वे इस फिल्म के लिए इसलिए तैयार हुए क्योंकि उन्हे किरदार काफी स्ट्रांग लगा। संजू बाबा की टी—सीरीज और लीजेंड स्टूडियों के साथ भूमि के बाद यह दूसरी फिल्म होगी।

Aarambhh Singh
Aarambhh Singh

निर्देशक आरंभ सिंह के लिए तो यह सपना पूरे होने जैसा है, उन्होने कहा कि संजय सर का निर्देशित करना और उन्हे मेरी फिल्म का ​हीरो बनाने का बेहतरीन मौका है। उन्होने कहा कि मुझे मेरी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर देने के लिए संदीप सर और ओमंग सर के आभारी है।

प्रोड्यूसर संदीप सिंह का कहना है कि वे हमेशा नई प्रतिभा को मौका देने में विश्वास करते है और आरंभ ने अपनी क्रिएटिविटी के साथ साबित किया है कि वे इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स को आसानी से हैंडल कर सकते है। इस डील से पूरी टीम काफी एक्साइटेड है। टी—सीरीज के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here