मुम्बई। बिग बी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। जी हां, यह फिल्म इसी साल एक दिसम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जंहा अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय मुम्बई में रहने वाले एक आदमी के किरदार में नजर आएगें जो दुनियां में सबसे बुजुर्ग होने के विश्व रिकॉर्ड को तोडना चाहता है वहीं ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे के रोल में एक्टिंग करते दिखेगें। यह फिल्म एक पिता और पुत्र के बीच की प्यारी कहानी है जिसमें दौनो वेटरन एक्टर्स गुजराती में कुछ डायलॉग्स भी बोलते नजर आएगें। मेकर्स का मानना है कि फिल्म का फाइनल शूट जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दे कि यह फिल्म लेखक और निर्देशक सोम्या जोशी के फेमस गुजराती नाटक ‘बाय द सेम नेम’ पर आधारित है।
Advertisement

































इन्तजार रहेगा बडे मियाँ और चिन्टू बाबा। को बाप बेटे के रूप में देखने का।