बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सुपर सिंह का म्यूजिक हिट हो गया है और आईट्यून्स चार्टबस्टर पर धूम मचाये हुए हैं। बता दें कि इस डिजिटल युग में आईट्यून्स का बोलबाला है और दिलजीत की फिल्म ‘सुपर सिंह’ के चार गाने हो गया टल्ली, ग्लोरियस गल्लां, हवा विच और कलियाँ कुलियाँ आईट्यून्स के चार्ट पर छाए हुए हैं। जहाँ फिल्म का म्यूजिक हर उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है, वहीं फिल्म के सारे के सारे गाने ही लोगों की जुबान पर छाए हुए है।
सुपर सिंह के सभी गाने शुरूआत से ही टॉप 10 की लिस्ट में अपना स्थान पूरी मजबूती के साथ बनाए हुए हैं।दिलजीत की इस फिल्म के गानों को सोशल मीडिया में भी काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘हवा विच’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे साढ़े 41 लाख से अधिक व्यूज मिले है और करीब 40 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। गाने ही नही फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को भी 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है।
आपको बता दे कि एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनुराग सिंह और पवन गिल की ब्रैट फिल्म्स के संयुक्त बैनर तले बनी इस फिल्म में दिलजीत के अपोजिट एक्ट्रेस सोनम बाजवा मुख्य किरदार में है। नेशनल अवार्ड विनर और पंजाबी ब्लॉकबस्टर निर्देशक अनुराग सिंह के निदेर्शन में बनी यह फिल्म ‘सुपर सिंह’ आगामी 16 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।
Youtube पर Viral हुआ सुपर सिंह, एक दिन में मिले 23 लाख से ज्याद Views
































Super Singh…..Can’t wait…we all HO GAYE TALLIIII….