मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और सिजलिंग हॉट अनुष्का शर्मा की जोड़ी को रोमांस करते हुएँ देखने के लिए तैयार हो जाएँ। जल्द ही अपने आइकोनिक रोमांस केमेस्ट्री से आप सभी को रूबरू करवाने के लिए इनकी फिल्म तैयार हैं। इनकी अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मैट सेजल’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म का टाइटल ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टाइटल को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन बीती रात शाहरूख खान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यह सस्पेंस समाप्त कर दिया। हालांकि फिल्म के टाइटल जब हैरी मेट सेजल को दो अलग—अलग पोस्टर्स के माध्यम से बताया गया है। अनुष्का शर्मा ने जो पोस्टर शेयर किया है उस पर ‘जब हैरी…’ लिखा हुआ है जबकि शाहरूख खान ने ‘मेट सेजल…’ लिखा हुआ पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में शाहरूख और अनुष्का नजर आ रहे है वही पोस्टर पर एक लाइन भी लिखी नजर आ रही है ‘वाट यू सीक इज सीकिंग यू’।
What you seek… @iamsrk @RedChilliesEnt pic.twitter.com/I48uQ102Su
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 8, 2017
फिल्म जब हैरी मेट सेजल एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें दो अलग अलग देशों में रहने वाले लडका लडकी एक दूसरे से प्यार करने लग जाते है। फिल्म की रिलीज को लेकर खबरें थी कि इसे 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब इस फिल्म को 4 अगस्त को ही रिलीज किया जाएगा क्योंकि 11 अगस्त को अक्षय कुमार स्टारर ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी रिलीज हो रही है और शाहरूख नही चाहते थे कि फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ क्लैश हो।
…is seeking you! @AnushkaSharma @RedChilliesEnt pic.twitter.com/8L6N7d5req
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017
आपको बता दे कि शाहरूख और अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है इससे पूर्व इस जोडी ने रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में साथ काम किया था। दौनों ही फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार बिजनस किया था। खबरों की अगर माने तो शाहरूख अनुष्का की जोड़ी इस फिल्म के बाद निर्देशक आनंद एल राय की आगामी फिल्म में भी मुख्य किरदार में नजर आएगी जो इस जोड़ी की चौथी फिल्म होगी। हालांकि उस फिल्म में इनके साथ कटरीना कैफ भी होगी। इससे पूर्व ये तीनों यशराज चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी साथ नजर आए थे और उस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार परिणाम भी दिए थे।

































इंतज़ार रहेगा इस तिकड़ी को एकसाथ देखने का……👌