लो आ गया मेहमान !! लो आ गया मेहमान !!
लो भाई आ गया मेहमान …………. अरे ये क्या अब पंखुरी ( Pankhuri ) बन गई हैं मेहमान …
आपको ये तो पता ही हैं की हर सप्ताह ये फिल्मी पंखुरी अपने अलग ही अंदाज में नई आने वाली फिल्म्स की चर्चा करती हैं, तो इस बार की फिल्म है :- परेश रावल, कार्तिक आर्यन और खूबसूरत कीर्ति खरबन्दा के अभिनय से सजी फिल्म ” गेस्ट इन लंदन “ ।
आपको बता दें की इस बिन बुलाएँ, जमे-टीके रहने वाले अतिथि के किरदार में परेश
रावल एक बार पहले भी फिल्म “अतिथि तुम कब जाओगे” में आ चुके हैं और काफी पसंद भी किए गए थे। आपको याद ही होगा की इसमें उनके साथ अजय देवगन व कोंकणा सेन ने भी दर्शकों को काफी गुदगुदाया था।
चलिये अब लौट आईयें मेजबान को सताते, हैरान परेशान करते इस अतिथि के विदेश याने लंदन पहुँच जाने को जहाँ परेश रावल पहुँच गए हैं फिर से अतिथि बन कर और हमारी फिल्मी पंखुरी भी तैयार हैं अपनी बुलेट बॉम्ब परफॉर्मेंस के साथ।
देखिएँ क्या करता है यह फिल्मी अतिथि मेजबान के साथ Preview with Pankhuri के नए वेबिसोड में । हंस हंस कर लोटपोट होने और परेश रावल के दमदार अतिथि किरदार का मजा लेने के लिए जाएँ नजदीकी सिनेमाघर में देखने फिल्म गेस्ट इन लंदन । फिल्म गेस्ट इन लंदन का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें।
































Great Job Pankhuri
जबरदस्त
Good
sundar….. bachho ka prayas sarahniy