Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर को सेंसर ने दिया U/A सर्टिफिकेट

रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर को सेंसर ने दिया U/A सर्टिफिकेट

0
1105
बैंक चोर

मुम्बई। आगामी 16 जून को रिलीज होने वाली रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म बैंक चोर को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। खास बात यह है कि बिना कोई सीन काटे सिर्फ मामूली से आॅडियो डब्स के साथ फिल्म को पास कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलने से बेहद खुश रितेश का कहना है फिल्म निर्माण के समय हमने पारिवारिक दर्शकों पर फोकस किया था उसी के चलते आज हमें अच्छी रेटिंग मिली है। विवेक ओबेरॉय का कहना है वे फिल्म में एक बिंदास पुलिस अफसर का रोल कर रहे है लेकिन उन्होन किसी भी सीन में स्मोकिंग या कोई अपशब्द का प्रयोग नही किया है क्योंकि हम युवा और परिवार वालों को अलग नही करना चाहते थे।

वाई फिल्म्स के बैनर और बंपी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बैंक चोर एक पारिवारिक दर्शको के हिसाब से बनाइ गई कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के अनुसार फिल्म तीन चोरों की कहानी है जो बैंक में डाका डालने के लिए सबसे खराब दिन चुनते है और फिर शुरू होता है धमाल।

आपको बता दे कि आगामी 16 जून को रिलीज होने वाली फिल्म बैंक चोर में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय के साथ रिया चक्रवती, साहिल वैद, भूवन अरोड़ा, विक्रम थापा और बाबा सहगल भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

रितेश की बैंक चोर का गाना ‘हम है बैंक चोर’ रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here