अब आ गया राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को पोस्टर
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म न्यूटन का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा है ‘वह आ रहा है #न्यूटन’ । पोस्टर में राजकुमार राव अपने हाथ में एक ईवीएम (इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) थामें दौडते नजर आ रहे है। पोस्टर पर लिखा है ‘सीधा आदमी उल्टी दुनियां’।
He is coming. #Newton #SeedhaAadmiUltiDuniya. pic.twitter.com/TLYc5MeXFI
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) June 13, 2017
अमित वी मसुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म न्यूटन का पोस्टर देखकर लगता है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है। खबरों की अगर मानें तो इस फिल्म में राजकुमार राव न्यूटन कुमार का किरदार निभा रहे है जो एक धोखेबाज सरकार में क्लर्क होता है। चुनावों के दौरान उसकी ड्यूटी नक्सलवादी क्षेत्र के जंगलों में लगाई जाती है। राजकुमार राव सदैव अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचाने जाते है। हाल ही में राजकुमार राव कि फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ भी रिलीज हुई है, हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नही कर पाई लेकिन फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की है।
फिल्म में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अंजली पाटिल, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। फिल्म आगामी 18 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
जब एक शॉट के लिए राजकुमार राव को देने पडे 18 रीटेक
He is coming. #Newton #SeedhaAadmiUltiDuniya. pic.twitter.com/TLYc5MeXFI
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) June 13, 2017
































