मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म परी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। अनुष्का के होम प्रोडक्शन की यह तीसरी फिल्म होगी। अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो के देखकर लग रहा है कि यह एक डरावनी फिल्म होगी। नीले रंग के बैकग्राउंड के साथ अनुष्का शर्मा का एक डिफरेंट लुक नजर आ रहा है। उनकी आखों, कपडो और बैकग्राउंड का नीला रंग इसे थोडा डरावना बना रहा है। पोस्टर में अनुष्का का लुक हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा लग रहा है। पोस्टर और टाइटल के अनुसार ऐसा लगता है कि यह किसी परी की कहानी है जो इंसानों की दुनिया में फंस जाती है। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी नही दी गई है।
Pari…First Look @OfficialCSFilms @kriarj @paramspeak #PariFirstLook pic.twitter.com/GvO6YfjIjz
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 13, 2017
आपको बता दे कि अनुष्का इन दिनों परी की शूटिंग के साथ इम्तियाज अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में व्यस्त है। परी उनके होम प्रॉडक्शन की तीसरी फिल्म है इसके पूर्व फिल्लौरी और एनएच10 फिल्में भी इनके होम प्रॉडक्शन ने बनाई है। इस फिल्म को भी वे अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर बना रही है। फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय करेगें।
































