मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की अपकमिंग फिल्म ‘डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्रेलर को ट्वीट किया है। अर्जुन फिल्म में अरूण गवली का किरदार में नजर आ रहे है। ट्रेलर देखने पर लगता है कि इस किरदार में फिट होने के लिए अर्जुन ने काफी मेहनत की है।
ब्लैक एंड व्हाइट सीन के साथ शुरू हुए ट्रेलर में 70 के दशक के मुम्बई अंडरवर्ल्ड को शानदार तरीके साथ रिक्रिएट किया गया है। अर्जुन मराठी बोलने के अदांज, कपडे देखकर लगता है कि वे अपने किरदार में एकदम फिट बैठते नजर आ रहे है। अर्जुन अपने मराठी किरदार की नब्ज पकडते हुए अरूण गवली के लुक में खूब जच रहे है।
फिल्म को लेकर एक बयान में पिछले दिनों अर्जुन ने कहा था कि ऐसा नही है कि इस फिल्म के माध्यम से अरूण गवली की इमेज को चमकाया जा रहा है बल्कि सबकुछ साफ साफ तरीके से दिखाया गया है। बता दे कि गैंगस्टर से पॉलीटिशिन बने अरूण गवली की बेटी गीता गवली भी अभी पार्षद है।
असीम आहलुवालिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म डैडी का हाल ही में पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म में अर्जुन के साथ फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेेश भी मुख्य किरदार में है। फिल्म आगामी 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































