Advertisement
Home म्यूजिक सामने आया अक्षय कुमार का नया बखेडा

सामने आया अक्षय कुमार का नया बखेडा

0
1969
अक्षय कुमार

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नया बखेडा सामने आया है जिसे खुद अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर करते हुए जगजाहिर भी किया है। जी हां, अक्षय की अपकमिंग फिल्म टॉयलेट :एक प्रेम कथा का नया गाना बुधवार को रिलीज कर दिया गया है जिसका टाइटल है बखेडा। गाने में जंहा अक्षय कुमार और भूमि पेंडणेकर को रोमांस करते दिखाया गया है वहीं प्यार को एक बखेडा बताया गया है।
अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अक्षय ने लिखा है कि ‘ Jag mein na _____ se bada #Bakheda? Watch now to find out 🙂 #Bakheda song out now –>’

सुखविंदर और सुननिधी चौहान की आवाज से सजे इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।​ यूट्यूब पर टी—सीरीज के आॅफिशियल चैनल पर रिलीज किए जाने के बाद कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिले है। फिल्म का संगीत विक्की प्रसाद ने दिया है।हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘हंस मत पगली’ रिलीज किया गया था जिसे इंटरनेट पर शानदार रिस्पॉन्स भी मिला था।
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 11 अगसत को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।आपको बता दे कि फिल्म की कहानी केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित है जो पुराने दौर की खुले में शौच जाने की प्रथा पर रोक और घर में टॉयलेट बनवाने को प्रेरित करती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here