Advertisement
Home सिनेमा फिल्म रिव्यु वीकेन्ड पर ‘मॉम’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

वीकेन्ड पर ‘मॉम’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

0
1292
मॉम

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म मॉम को वीकेन्ड पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है हालांकि फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स थोडे उदास जरूर थे लेकिन शनिवार और रविवार के बिजनस से मेकर्स के चेहरे भी खिले दिखाई दे रहे है।
फिल्म बिजनस के जानकारों की अगर माने तो फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा प्रदर्शन करेगी। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार रिलीज के पहले दिन फिल्म ने जंहा 2.90 करोड का बिजनस किया था वहीं शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.08 और  6.42 करोड रूपये का बिजनस किया है कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 14.40 करोड का बिजनस किया है।
रवि उदयावर के निर्देशन में बनी  इस फिल्म से श्रीदेवी के कमबैक को दर्शको ने काफी पसंद किया है। आपको बता दे कि देशभर में 1300 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को हिन्दी के अलावा तमिल, तुलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।
आपको बता दे कि अपने फिल्मी करियर के 50 साल पूर्ण करने वाली श्रीदेवी की इस फिल्म को उनके पति बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, और पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली भी मुख्य किरदार निभा रही है।

श्रीदेवी की मॉम को मिली धीमी शुरूआत, अब वीकेंड से उम्मीद

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here