Advertisement
Home म्यूजिक JHMS : फिल्म का नया सॉन्ग ‘सफर’ रिलीज

JHMS : फिल्म का नया सॉन्ग ‘सफर’ रिलीज

0
1604
सफर

मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का एक नया गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। गाने का टाईटल है ‘सफर’ जिसे आवाज दी है फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने संगीत प्रीतम का है और इरशाद कामिल ने लिरिक्स लिखे है। सोनी म्यूजिक के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस गाने को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद 5 घंटों में इस गाने को यूट्यूब पर साढे 4 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि करीब 35 हजार ने लाइक भी किया है।

फिल्म के सॉन्ग के इस विडियों में शाहरूख खान के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम, लिरिक राइटर इरशाद कामिल भी नजर आ रहे है। एक नजर में यह सॉन्ग मेकिंग का विडियो नजर आ रहा है लेकिन बीच—बीच में शाहरूख और अनुष्का की केमिस्ट्रिी भी गाने में जच रही है।
आपको बता दे कि इस फिल्म जब हैरी मेट सेजल में शाहरूख खान के साथ अनुष्का शर्मा, एवलिन शर्मा, सयानी गुप्ता और चंदन रॉय कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। अब तक फिल्म के कुल 5 मिनी ट्रेलर भी लॉन्च किए जा चुके है जिन्हे इंटरनेट पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म आगामी 4 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

JHMS का पार्टी सॉन्ग ‘बीच बीच में…’ रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here