फिल्म मुबारकां का सॉन्ग जट्ट जगुआर रिलीज
मुम्बई। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म मुबारकां का नया सॉन्ग जट्ट जगुआर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है।फिल्म के इस सॉन्ग जट्ट जगुआर को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर इसे लाखों व्यूज मिले जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। फैन्स के कमेन्ट्स भी काबिले गौर है। सॉन्ग को अपने ट्वीटर हैंडल से रिलीज करते हुए अर्जुन ने लिखा है ‘Karan & Charan da Swag is here! #JattJaguar ‘
टी—सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए फिल्म मुबारकां के इस सॉन्ग जट्ट जगुआर में फिल्म में अर्जुन द्वारा निभाए गए दौनों किरदार करण और चरण की झलक देखने को मिल रही है। सॉन्ग के विडियों में अर्जुन जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है जबकि इलियाना डिक्रूज भी डिफरेंट लुक में अर्जुन के साथ थिरकती नजर आ रही है। इस इस गाने को जंहा अरमान मलिक ने कम्पोज किया है वहीं विशाल डडलानी, नवराज हंस और अपेक्षा डेंडेगर ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है।
आपको बता दे कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुबारका एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द गिर्द घूमती है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाले है खास बात यह है कि फिल्म में भी ये दौनों चाचा भतीजे का ही किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 28 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।






























