Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर रिलीज

0
1619
बाबूमोशाय बंदूकबाज

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया हैं। अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा है कि ‘तुमने बुलाया और हम चले आए…लो देख लो बाबूमोशाय का ट्रेलर’

सारेगामा म्यूजिक के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज किए गए इस ट्रेलर को इंटरनेट पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही घंटों में ट्रेलर को साढे 6 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।ट्रेलर के अनुसार फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबू नाम के युवक का किरदार निभाते नजर आ रहे है जो एक शूटर है। फिल्म की कहानी बाबू के दोस्त, दुश्मन, प्यार के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है। ट्रेलर में जंहा एक्शन देखने को मिलता है वहीं रोमांस का तडका इसे परफेक्ट बना देता है। बॉलीवुड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचाने जाते है और इस फिल्म के माध्यम से उन्होने एक बार फिर अपने टेंलेन्ट को साबित कर दिया है।
कुशन नंदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिव्या दत्ता बिदिता बाग, मुरली शर्मा, जतिन गोस्वामी, श्रद्धा दास, अनिल जॉर्ज, जीतू शिवारे और भगवान तिवारी  मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म को आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

नए पोस्टर के साथ परी की रिलीज डेट की घोषणा

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here