मुम्बई। छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस मौनी राय बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ बडे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। जी हां, जानकारी के अनुसार छोटे पर्दे अपने शो नागिन के जरिए टीआरपी की दुनियां में हुकुमत करने वाली मौनी रॉय बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड में अहम किरदार निभाती नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार टीम नाम के ट्वीटर हैंडल से सैट की एक फोटो भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार के साथ भी मौनी राय दिखाई दे रही है। दौनो ही बंगाली गैटअप में नजर आ रहे है, अक्षय ने जंहा खाकी कलर का कुर्ता और सफेद धोती पहनी है वही मौनी ब्लैक और रेड प्रिंट की साडी और पुराने जमाने की हेयर स्टाइल के साथ खडी है।
Akshay sir and Mouni Roy snapped recently pic.twitter.com/wqsbEEt8rR
— Team Akshay (@TeamAkshay) July 11, 2017
रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी भारत के ओलंपिक खिलाडियो द्वारा 1948 में देश को दिलाए पहले ओलंपिक गोल्ड मैडल से प्रेरित है। खबरों के अनुसार पहले फिल्म की शूटिंग अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की रिलीज के बाद शुरू होनी थी लेकिन अक्षय ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपकमिंग फिल्म गोल्ड की शूटिंग शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि छोटे पर्दे पर बेस्ट टीआरपी दिलाने वाली मौनी बडे पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है।
































