Advertisement
Home थिएटर रवीन्द्र मंच पर होगी 100वीं अग्निपरीक्षा

रवीन्द्र मंच पर होगी 100वीं अग्निपरीक्षा

0
2386
अग्निपरीक्षा

तमाशा शैली के नाटक अग्निपरीक्षा के 100वें मंचन का साक्षी बनेगा रवीन्द्र मंच का स्टेज

जयपुर। लोक नाट्य तमाशा शैली पर आधारित नाटक ‘अग्नि​परीक्षा’ का मंचन आगामी 25 जुलाई को रवीन्द्र मंच प्रांगण में किया जाएगा।  खास बात यह है कि परम्परा नाट्य समिति जयपुर द्वारा इस नाटक का यह 100वां मंचन होगा। आपको बता दे कि 1993 में रवीन्द्र मंच के स्टेज पर ही परम्परा नाट्य समितिे द्वारा इस नाटक अग्निपरीक्षा का प्रथम मंचन किया गया था उसके बाद 25वां व 50वां मंचन भी र​वीन्द्र मंच पर ही किए जाने के बाद अब रवीन्द्र मंच का स्टेज इस नाटक के 100वें मंचन का साक्षी बनने जा रहा है।
अग्निपरीक्षाजाने माने ​थियेटर डायरेक्टर दिलीप भट्ट के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस नाटक अग्नि परीक्षा के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिराम आचार्य है जबकि संगीत निर्देशन स्व. गोपीजी भट्ट का है। नाटक में नारी के चार प्रसंगों को तमाशा शैली में पिरोकर प्रस्तुत किया गया है। नारी के चार प्रसंग जो नारी उत्पीडन के ज्वलंत प्रमाण है सती का आत्मदाह, सीता की अग्निपरीक्षा, राी पद्मनी का जौहर और विधवा नारी का देह दहन जो आज भी हमारे समाज में प्रासंगिक है। इसमें जयपुर रंगमंच के 40 से अधिक नए पुराने कलाकार अपनी कला का परचम लहरा रहे है।
अग्निपरीक्षानाटक की खासियत इसका कोरस है जिसने इसकी बागडौर संभाली हुई है। इसमें शास्त्रीय संगीत की रागों का समावेश है इसमें मुख्य कलाकार दिलीप भट्ट, सिकंदर अब्बास, अनिता प्रधान, डॉ. पवन श्योरान, रेणू सनाढ्य, दीपक शर्मा, रूही भारद्वाज ने नये कलाकारों में कुलभूषण भाटिया, लखन पाल सिंह, लव सोनी, विजय गुर्जर, सुनील सैनी, नीरज तिवाड़ी, मणिभू​षण चौबे, अफसाना खान, आभा चौहान, चन्दन जांगिड, नवीन मीणा, नितिन नामदेव, ऋषभ शर्मा, साकेत शर्मा, शुभम शर्मा, याशिका माथुर, यश माथुर, सूरज कालोया रचित जैन, संगीतकारों में तबला वादक शैलेन्द्र शर्मा, ढोलक सचिन भट्ट, हारमोनियम जगदीश चौहान, खड़ताल पर दीपक शर्मा, मंच पर प्रकाश संचालन शहजोर अली, रूप सज्जा राधेलाल बांका, सेट निर्माण  रवि लख्यानी, सहायक सचिन भट्ट, वेशभूषा विजयलक्ष्मी, नृत्य नीति भट्ट सहित अन्य कलाकार पिछले कई दिनों से नाटक के 100वें सफल मंचन के लिए दिन रात तैयारियां कर रहे है। आपको बता दे कि परम्परा नाट्य समिति की प्रस्तुति इस नाटक के मंचन के लिए रवीन्द्र मंच सोसायटी व पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस का मंचन रवीन्द्र मंच के स्टेज पर शाम 7 बजे से किया जाएगा।

“बावले छोरों” का नया सॉंग “रंगीलों राजस्थान” यूट्यूब पर वायरल

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here