मुम्बई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त लम्बे अंतराल के बाद अपनी फिल्म ‘भूमि’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। संजू बाबा के फैंस को काफी समय से उनकी फिल्म के पोस्टर का जो इंतजार था वह सोमवार को समाप्त हो गया। जी हां, फिल्म भूमि का टीजर पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिय गय है।
फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से रिलीज किए गए इस टीजर पोस्टर को फैंस के साथ सांझा किया है।
Here it is, #BhoomiTeaserPoster @duttsanjay @aditiraohydari @TSeries @LegendStudios1 @SharadK7 @TheSidhantGupta @Vanita_ok @writerraj pic.twitter.com/fmGBYpTmxh
— Omung Kumar B (@OmungKumar) July 24, 2017
निर्देशक उमंग कुमार द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर में कलाकार की शक्ल तो नजर नही आ रही है लेकिन उनके मुंह से खून टपकता साफ नजर आ रहा है। यह फिल्म एक इमोशनल और सेंसेटिव रिवेंज ड्रामा है जो एक बाप और बेटभ् के रिश्तों को बयां करती है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































