Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट पायरेसी संग लड़ाई में अक्षय कुमार ने मांगा जनता का साथ

पायरेसी संग लड़ाई में अक्षय कुमार ने मांगा जनता का साथ

0
1668

मुम्बई। बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म टॉयलेट : एक प्रेमकथा के आॅनलाइन लीक होने की खबरों से व्यथित अक्षय कुमार ने अपने फैंस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाइरेसी के​ खिलाफ लडाई में सहयोग की अपील की है।
शुक्रवार को फिल्म के आॅनलाइन उपलब्ध होने की खबरें सुर्खीयों में थी लेकिन सभी इन खबरों को अफवाह मान रहे थे लेकिन बाद में जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को फोन पर जानकारी देने के बाद फिल्म की टीम एक्शन में आई जिसके बात यह बात फैल नही पाई और वहीं दबा दी गई, नही तो भारी नुकसान हो सकता था।
अक्षय ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपने फैंस से कहा है कि ”पायरेसी के खिलाफ लड़ाई बहुत मुश्किल है, हमारी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई कार्रवाही आश्वस्त करने वाली है। मैं सभी दोस्तो, सहयोगियों, फैंस और आॅडियन्स से पायरेसी को ना बोलने की अपील करता हॅू। आप सभी के सहयोग के लिए आभार”

आपको बता दे कि श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुक्ष्य किरदार निभा रही है। फिल्म आगाी 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अक्षय कुमार के साथ बडे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है मौनी रॉय

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here