मुम्बई। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म मुन्ना माइकल को बॉक्स आॅफिस पर धीमी शुरूआत मिली है मेकर्स को अब वीकेंड पर रिकवरी की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देशभर में करीब 3000 व ओवरसीज में 400 कुल 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई फिल्म ने पहले दिन मात्र 7.20 करोड़ रूपये का कमाई की है। फिल्म ट्रेड बिजनस के जानकारों ने फिल्म की पहले दिन 10 करोड़ से अधिक की कमाई का अनुमान लगाया था लेकिन फिल्म इस आंकडे को छू नही सकी। हालांकि 7.20 करोड़ की कमाई के साथ ही यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। क्रिटिक्स की अगर माने तो फिल्म वीकेंड पर सारी रिकवरी कर सकती है।
सब्बीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुन्ना माईकल एक्शन और डांस के अद्भुत कॉम्बिनेशन वाली फिल्म है जिसमें आपको टाइगर के एक्शन के साथ डांस के स्पेशल मूव्य भी देखने को मिलेगें। खास बात यह है कि फिल्म मुन्ना माईकल में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी पहली बार ठुमके लगाते नजर आ रहे है। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ फिल्म को कमजोर बता रहे हैं तो कुछ तारीफों के पुल बांध रहे है। ओवरआॅल फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दे कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दकी के अलावा निधि अग्रवाल भी अहम किरदार निभा रही है।


































