मुम्बई। रणबीर—कटरीन स्टार फिल्म जग्गा जासूस रिलीज ने पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर ठीक ठाक शुरूआत की है। हालांकि यह शुरूआत रण्बीर की अन्य फिल्मों के पहले दिन की कमाई के आंकडो के अनुसार काफी कमजोर रही है। ट्रेड बिजनेस के जानकारों से प्राप्त आंकडो के अनुसार रणबीर की इस फिल्म ने पहले दिन मात्र साढे आठ करोड़ रूपये का बिजनेस किया है जो रणबीर की पिछली फिल्म की पहले दिन की कमाई से काफी कम है।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म जग्गा जासूस का बजट करीब 80 लाख से सौ करोड़ रूपये का बताया जा रहा है। देशभर में करीब 1800 स्क्रीन्स पर तथा विदेशों में 600 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने के वावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाहॉल में खीचनें में नाकामयाब रही है। बता दे कि रणबीर कपूर स्टार फिल्म बेशर्म ने रिलीज के पहले दिन साढे 21 करोड से अधिक का बिजनेस किया था जबकि ये जवानी है दीवानी ने भी करीब 19 करोड रूपये और ऐ दिल है मुश्किल ने साढे 13 करोड़ से अधिक पहले दिन कमाए है।
फिल्म जग्गा जासूस के मेकर्स की उम्मीदे अब वीकेन्ड के आंकडो पर टिकी है। जानकारी के अनुसार जग्गा जासूस को अभी किसी बडी फिल्म से कोई खतरा नही है लेकिन सब कुछ वीकेंड के आंकडो पर निभर करेगा। क्रिटिक्स के अनुसार अगर वीकेंड फीका रहा तो मुश्किल हो सकती है।
पहले दिन की कमाई में पिछडी जग्गा जासूस, अब वीकेंड से उम्मीद
Advertisement


































