Advertisement
Home म्यूजिक रूठी भूमि को मनाने गए अक्षय, लठ्ठ से हुआ स्वागत

रूठी भूमि को मनाने गए अक्षय, लठ्ठ से हुआ स्वागत

0
2088
अक्षय

अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा का नया सॉन्ग ‘गोरी तू लठ्ठमार’ रिलीज

मुम्बई। बॉलीवुड के खिलाडी यानी अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी टॉयलेट एक प्रेमकथा का एक नया सॉन्ग ‘गोरी तू लठ्ठ मार’ रिलीज कर दिया गया है। गाने के विडियों में बरसाने की लठ्ठमार होली का दृश्य देखने को मिल रहा है। मानस और शिखर द्वारा कम्पोज किए गए इस गाने ‘गोरी तू लठ्ठ मार’ को आवाज सोनू निगम और पलक मुछाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। टी—सीरीज के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से रिलीज किए गए इस सॉन्ग को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने में जंहा बरसाने में खेली जाने वाली लठ्ठमार होली को बडी ही खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है वहीं अक्षय और भूमि की प्रेमकथा को भी बखूबी दिखाया गया है। विडियों में रूठी हुई भूमि को मनाने के प्रयास में अक्षय ने कभी जमकर लठ्ठ खाने पडे तो कभी ढाल से रोकने की कोशिश की है। बता दे फिल्म में भूमि जया नामक किरदार निभा रही है वहीं अक्षय केशव के किरदार में नजर आएगें।
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ​अभियान से प्रेरित फिल्म है जिसमें खुले में शौच के लिए एक अभियान छेडा गया है। फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here