Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट इंदु सरकार को झेलना पड रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा

इंदु सरकार को झेलना पड रहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा

0
1174
इंदु सरकार

निर्देशक मधुर भंडारकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछा ‘क्या मेरे लिए अभिव्यक्ति की आजादी नही है’

मुम्बई। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की मुसीबते कम होने का नाम नही ले रही है। अपनी अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही मधुर देशभर के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे है जिसके चलते कुछ शहरों में फिल्म के प्रमोशनल इवेन्ट्स को रद्द भी करना पडा है। गत शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन के चलते पुणे में आयोजित एक प्रमोशनल इवेन्ट को रद्द किया गया इसके बाद रविवार को नागपुर का इवेन्ट भी पोस्टपोन कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म इंदु सरकार की कहानी को प्रायोजित करार देते हुए कहा है फिल्म के माध्यम से उनकी पार्टी के तात्कालीक नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो पार्टी कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेगें।

इंदु सरकारमुम्बई रीजनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम ने तो पिछले दिनों सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर रिलीज से पूर्व फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग तक कर डाली थी। जंहा एक तरफ कांग्रेसी नेता इस फिल्म को प्रायोजित करार दे रहे है वहीं दूसरी ओर सेंसर बोर्ड ने भी 16 कट के बाद फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया था। इलाहबाद के एक कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर खुलआम एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक के मुंह पर कालिख पोतने के एवज में एक लाख रूपये के इनाम की घोषणा तक कर डाली थी। कांग्रेसी नेताओं के इस देशव्यापी विरोध के चलते मधुर भंडारकर की फिल्म पर रिलीज का संकट भी मंडराता नजर आ रहा है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट के माध्यम से सीधे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सम्बोधित करते हुए पूछा है कि ‘प्रिय@OfficeOfRG पुणे के बाद मुझे आज नागपुर की प्रेस कॉन्फ्रेस कैंसल करनी पडी है, क्या आप इस उपद्रव को सहमती देते है? क्या मेरे लिए अभिव्यक्ति की आजादी नही है?’

आपको बता दे कि मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार की कहानी 1975 के दौरान देश में लगे आपातकाल से प्रेरित है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और कीर्ति कुल्हरी लीड रोल निभा रहे है। फिल्म को आगामी 28 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इंदु सरकार : मधुर भंडारकर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here