मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार ट्रेलर शुक्रवार को मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में 1975 के आपातकाल को बखूबी दिखाया गया है। इंदु सरकार एक ऐसी महिला की कहानी है इमरजेंसी के दौरान सत्ता के खिलाफ खडी होती है। निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्रेलर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘अब समय आ गया है उस औरत की कहानी को उजागर करने का जो न्याय के लिए सिस्टम के विरूद्ध खडी हुई थी’
Time to unveil the story of a woman who stands against the system for justice, here is #InduSarkarTrailer https://t.co/tcoq3zlRlD
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 16, 2017
फिल्म इंदु सरकार के ट्रेलर में अभिनेता नील नितिन मुकेश का लुक राजनेता संजय गांधी से मिलता जुलता है। कोई भी फिल्म में उन्हे पहली नजर में देख कर संजय गांधी ही समझेगा। फिल्म में नील नितिन मुकेश के साथ कीर्ति कुल्हरी, अनुपम खेर, तोता रॉय चौधरी, शीबा चढ्ढ़ा, सुप्रिया विनोद, जाकिर खान भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार एक साथ संगीत दे रहे है। खबरों के अनुसार फिल्म 28 जुलाई को देशभर में रिलीज की जाएगी।
































