मुम्बई। बॉलीवुड निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्म ‘राग देश’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार देशप्रेम की बेमिसाल दास्तां के साथ इस फिल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध से प्रेरित है। तिग्मांशु धूलिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है। पोस्टर में कुणल कपूर, मोहित मारवाह और अमित साध आर्मी यूनिफॉर्म में खडे नजर आ रहे है। अपने ट्वीट में तिग्मांशु ने लिखा है ‘नेताजी इंडियन नेशनल आर्मी की सच्ची कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी’
Releasing 28th July the true story of netaji's Indian national Army pic.twitter.com/yBPtHXWr2a
— Tigmanshu Dhulia (@dirtigmanshu) June 15, 2017
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म एक वॉर ड्रामा है जिसमें सैंकड वर्ल्ड वॉर के समय आजाद हिन्द फौज के गठन की कहानी को भी शामिल किया गया है। फिल्म में अंग्रेजी हुकुमत के सैनिक का किरदार निभा रहे मोहित मारवाह ने भी फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा है ‘इस फिल्म का हिस्सा बनना गौरव की बात है फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी’।
First look poster of my next film!Hounoured to be a part of this great subject! Gear up for some patriotism -in cinemas 28th July #Raagdesh pic.twitter.com/1HQXikZyzH
— Mohit Marwah (@mohitsmarwah) June 15, 2017
फिल्म राग देश की कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी के तीन अफसरों के फेमस कोर्ट मार्शल पर आधारित कहानी है। फिल्म में इन तीनों अफसरों का किरदार कुणाल कपूर, मोहित मारवाह और अमित साध निभा रहे है। तत्कालिक ब्रिटिश इंडियन आर्मी के इन तीनों अफसरों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी ज्वाईन कर ली थी और जापानियों के साथ मिलकर बर्मा की जंग लडी थी, जंग के बाद इन तीनों अफसरों को युद्ध बंदी बना लिया गया था। ब्रिटिश सरकार ने इन तीनों अफसरों पर राजद्रोह के मुकदमें चलाए थे। ये ट्रायल दिल्ली के लाल किले में हुए थे जिसके कारण इसे रेड फॉर्ट ट्रायल के नाम से भी जाना जाता है। सर तेज बहादुर सप्रु सहित अनेक नामी वकीलों ने इन तीनों अफसरों का केस लडा था।
बता दे कि विशाल भारद्वज की फिल्म रंगून के बाद तिग्मांशु धूलियां की फिल्म राग देश दूसरी ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी सेकंड वर्ल्ड वॉर से प्रेरित है। राग देश को राज्य सभा टीवी ने भी सपोर्ट किया है।
































