Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आ गया जुडवा 2 का पोस्टर, 9 सितम्बर को रीलीज होगी फिल्म

आ गया जुडवा 2 का पोस्टर, 9 सितम्बर को रीलीज होगी फिल्म

0
1262
जुडवा 2

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म जुडवा 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए वरूण ने यह पोस्टर अपने फैंस के साथ सांझा किया है। वरूण ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘डेविड धवन के 65वें जन्मदिन पर उनकी 43वीं फिल्म जुडवा 2 का पोस्टर, राजा और प्रेम के साथ इस दशहरा कीजिए फन’

पोस्टर में एक टैक्सी के आजू बाजू वरूण डबल रोल में नजर आ रहे है साथ ही फिल्म की रीलीज डेट का खुलासा भी कर दिया है। वरूण के लुक्स को देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि फिल्म कॉमेडी के तडके से भरपूर होगी। आपको बता दे कि वरूण धवन की यह फिल्म करीब दो दशक पूर्व रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म जुडवा का रीमेक है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वरूण धवन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।

सलमान खान ने पूरी की जुडवा 2 की शूटिंग : वरूण ने ट्वीट की फोटो

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here