मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म जुडवा 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए वरूण ने यह पोस्टर अपने फैंस के साथ सांझा किया है। वरूण ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘डेविड धवन के 65वें जन्मदिन पर उनकी 43वीं फिल्म जुडवा 2 का पोस्टर, राजा और प्रेम के साथ इस दशहरा कीजिए फन’
On #Daviddhawan's 65th bday here is his 43rd film #Judwaa2. RAJA and PREM Double fun this Dussehra! @foxstarhindi @NGEMovies pic.twitter.com/0vCYVUb3fQ
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) August 16, 2017
पोस्टर में एक टैक्सी के आजू बाजू वरूण डबल रोल में नजर आ रहे है साथ ही फिल्म की रीलीज डेट का खुलासा भी कर दिया है। वरूण के लुक्स को देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि फिल्म कॉमेडी के तडके से भरपूर होगी। आपको बता दे कि वरूण धवन की यह फिल्म करीब दो दशक पूर्व रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म जुडवा का रीमेक है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वरूण धवन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।
































