Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अजय देवगन की बादशाहो को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

अजय देवगन की बादशाहो को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

0
2122
बादशाहो

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो को प्रसून जोशी की अध्यक्षता वाले सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। हालांकि फिल्म में इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन के किसिंग सीन्स भी सुर्खीया बने हुए थे और चर्चाएं थी की इलियाना और अजय के सभी इंटिमेट सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची जरूर चलेगी, लेकिन एक रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के ही यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।
मिलिन लुथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1975 के आपातकाल की स्थिति पर बनाई गई है। फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के साथ इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल और ईशा गुप्ता भी मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी एक सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।

बादशाहो का सॉन्ग पिया मोरे रिलीज, फिर दिखा सनी लियॉन का देशी लुक

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here