मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो का एक नया सॉन्ग ‘पिया मोरे’ मंगलवार को
रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग में एकबार फिर सनी लियॉन और इमरान हाशमी की जोडी डांस करती नजर आ रही है। बादशाहो के इस सॉन्ग को लेकर फैंस का खासा रिस्पॉन्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही #PiyaMore ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा।
टी—सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सॉन्ग में सन्नी एकदम अलग लुक में दिख रही है। सॉन्ग के विडियों में सनी लियॉन एक बार फिर से देसी गर्ल वाले लुक में घाघरा चोली पहने इमरान हाशमी के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही है। अजय देवगन ने अपने आॅफिशल ट्वीटर हैंडल से इस सॉन्ग को शेयर भी किया है।
Watch @Baadshaho’s song #PiyaMore by @officiallyAnkit ft. @emraanhashmi and @SunnyLeone. Enjoy.https://t.co/YTqym0MTyg
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 25, 2017
टी—सीरीज द्वारा जारी किए गए इस सॉन्ग का संगीत अंकित तिवारी ने दिया है वहीं अपनी मधुर आवास से इस सॉन्ग को मिका सिंह और नीति मोहन ने सजाया है जबकि लिरिक्स मनोज मुंतसिर ने लिखे है। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज, विद्युत जामवाल, संजय मिश्रा और सनी लियॉन मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी सितंबर माह में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
आपको बता दे कि इमरजेंसी के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म बादशाहो का पहला सॉन्ग ‘मेरे रश्के कमर’ भी रिलीज किया गया था जिसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर ही पोने 3 करोड से अधिक व्यूज मिले है।






























