Advertisement
Home आर्ट मैडम तुसाद के दिल्ली म्यूजियम में लगेगी मधुबाला की स्टेच्यू

मैडम तुसाद के दिल्ली म्यूजियम में लगेगी मधुबाला की स्टेच्यू

0
1605
मधुबाला

नई दिल्ली। दिल्ली के कनाट प्लेस में इस साल के अंत तक खुलने वाले मैड़म तुसाद के वैक्स म्यूजियम में बीते जमाने की फेमस एक्ट्रेस मधुबाला का वैक्स स्टैच्यू लगाए जाने की खबर सुर्खीयां बनी हुई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस का वैक्स स्टेच्यू उन

के द्वारा फिल्म अनारकली में निभाए गए किरदार से प्रेरित होगा।
मैडम तुसाद संग्राहलय के दिल्ली में खुलने वाले म्यूजियम में वैसे तो बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स के स्टेच्यू लगाए जाएगें लेकिन खबरें है कि मधुबाला के स्टेच्यू को स्पेशली शो—केस किया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि आज भी मधुबाला के दीवानों की संख्या में कमी नही आई है और लोग उनके स्टैच्यू के साथ सेल्फी के लिए बडी संख्या में उनके म्यूजियम को विजिट करेगें।
आपको बता दें कि मूलरूप से 1835 में लंदन में शिल्पकार मेरी तुसाद द्वारा स्थापित म्यूजिम की दिल्ली में 22वीं ब्रांच इस साल के अंत में खुलने जा रही है। इन म्यूजियम्स में विभिन्न क्षेत्र की मशहूर हस्तियों के वैक्स स्टेच्यू रखे जाते है। दिल्ली के इस म्यूजियम में मधुबाला के अलावा बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सिंगर आशा भोंसले और श्रेया घोषाल के भी वैक्स स्टेच्यू लगाए जाएगें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here