Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सलमान खान की दबंगाई ने अटका दी अभिषेक बच्चन की फिल्म

सलमान खान की दबंगाई ने अटका दी अभिषेक बच्चन की फिल्म

0
1433
सलमान खान

मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की दबंगाई के चलते एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म अटक गई है है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन ने पिछले दिनों 4 फिल्में साईन की थी जिसमें से एक फिल्म है लेफ्टी जिसकी शूटिंग शुरू होते होते रह गई। कारण बताया जा रहा है सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जिसका निर्देशन भी प्रभुदेवा ही कर रहे है और दंबग 3 के शूट को लेकर प्रभु​देवा अगले साल जून तक व्यस्त रहने वाले है। जबकि लेफ्टी की स्क्रिप्ट पर प्रभदेवा को अभी काफी काम करना है और उनके इस बिजी शेड्यूल के चलते लगता है कि अब अभिषेक की ले​फ्टी पर प्रभुदेवा अगले साल जून के बाद ही समय दे पाएगें।
लेफ्टी की शूटिंग इस साल के शुरूआत में शुरू होनी थी लेकिन किन्ही कारणो अभी तक शुरू नही हो पाई थी। इसी बीच प्रभुदेवा ने सलमान की दबंग 3 साइन कर ली और इस पर काम भी शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि फिल्म लेफ्टी में अभिषेक एक ऐसे किरदार को निभा रहे है जो लेफ्ट हैंड से काम करता है और समय आने पर अपने शहर की रक्षा भी करता है।

ऐश्वर्या अगस्त में शुरू करेंगी फन्ने खान की शूटिंग

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here