नई दिल्ली। बॉलीवुड की सफलतम फिल्मों में से एक बाहुलबली:द बिगनिंग की सीक्वल ”बाहुबली: द कन्क्लूजन” का ट्रेलर यू ट्यूब पर रीलीज होने के साथ ही वायरल हो गया। बुधवार को रीलीज होने के दो दिन में ही सिर्फ यूट्यूब पर ही इसे पांच करोड से अधिक बार देखा गया। एक्शन, रोमांस और बेहतरीन दृश्यों से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर भी देखा गया है। तीन वर्ष पूर्व रीलीज हुई ”बाहुबली: द बिगनिंग” को पब्लिक ने खूब पसंद किया था। शानदार एक्शन, दमदार कहानी और गजब के विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर इ फिल्म के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंजतार कर रहे है।
Advertisement

































