इरफान की फिल्म करीब करीब सिंगल का ट्रेलर रिलीज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की अपकमिंग फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे एक बार देखने के बाद बार बार देखने का मन करेगा। जी स्टूडियोज पर जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर शानदार है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इरफान खान ने अपने ट्वीटर हैंल से ट्रेलर को जारी करते हुए लिखा है ‘हमारी कहानी शुरू करीब करीब सिंगल फॉर यू…’
तनूजा चन्द्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म करीब करीब सिंगल में इरफान के साथ मलयाली एक्ट्रेस पार्वती मुख्य किरदार निभा रही है। योगी और जया के इंट्रोडक्शन से शुरू होने वाले इस ट्रेलर में इरफान और पार्वती की केमिस्ट्री देखते बनती है। फिल्म के ट्रेलर में दौनों कलाकारों का अंदाज देखते ही बनता है। ट्रेलर में दौनों कलाकार भ्रमण करते ही नजर आ रहे है कभी ट्रेन में कभी बस, बोट, टैक्सी तो कभी हवाई जहाज में। गंगा घाट से लेकर देश के कोने — कोने में घूमती हुई दौनों की कहानी काफी मजेदार लगती है। फिल्म आगामी 10 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

































