कपिल ने ट्वीट कर किया अपने प्यार का इजहार
मुम्बई। हमेशा बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेज के साथ फ्लर्ट करते नजर आने वाले कमीडियन कपिल शर्मा ने इस बार खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। जी हां, कपिल ने ट्विटर पर एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘मैं उसे अपनी बेटर हाफ तो नहीं कहूंगा लेकिन वह मुझे पूरा करती है…. लव यू गिन्नी…. मैं इससे बहुत प्यार करता हूं।’
वहीं, एक दूसरे ट्वीट में कपिल ने गिन्नी की तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण को टैग कर लिखा है, ‘दीपू… अब मैं तुम्हें मिस नहीं करूंगा… लव ऑल्वेज… ‘
Will not say she is my better half .. she completes me .. love u ginni .. please welcome her .. I love her so much:) pic.twitter.com/IqB6VKauM5
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 18, 2017
तस्वीर में नजर आने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी हैं। बता दें कि गिन्नी वही हैं जिससे साल 2014 में कपिल शादी करने वाले थे। जालंधर की रहनेवाली गिन्नी का असली नाम भवनीत चत्रार्थ है और वह कपिल के साथ शो ‘हंस बलिये’ में नजर आई थीं।
@deepikapadukone deepu… now m not gona miss u .. hahahahaha.. love always pic.twitter.com/9cjQKiiEvj
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 18, 2017
हालांकि, बाद में कपिल अब्बास मस्तान की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में व्यस्त हो गए और उनकी शादी की खबर महज अफवाह बनकर सिमट गई। बता दें कि कपिल का नाम उनके प्रॉडक्शन हाउस की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से भी जुड़ता रहता है। लेकिन अब इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि कपिल का पुराना प्यारा एक बार फिर उनकी जिंदगी में वापस लौट आया है।

































