Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट 10 अप्रैल को सलमान खान करेगें आशा पारेख की आॅटोबायोग्राफी का विमोचन

10 अप्रैल को सलमान खान करेगें आशा पारेख की आॅटोबायोग्राफी का विमोचन

0
1248

मुम्बई। एक समय था जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपनी जिंदगी से जुड़ी निजी बातों का जिक्र बहुत मुश्किल से दुनिया के सामने करते थे। बदलते समय के साथ तेजी से बदल रही बॉलिवुड सितारों की सोच ने उन सेलिब्रिटीज के विचारों को भी बदल दिया है जो अपनी निजी बातों को दुनिया के सामने रखने में हिचकते थे। अपने समय के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर, देवानंद, और दिलीप कुमार की ऑटोबायॉग्रफी के बाद आशा पारेख ने भी तय किया कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिखेगीं और अब कुछ ही दिनों में उनकी ऑटोबायॉग्रफी ‘द हिट गर्ल’ दुनिया के सामने होगी।

आशा पारेख की ऑटोबायॉग्रफी ‘द हिट गर्ल’ का अनावरण फिल्म अभिनेता सलमान खान खान मुंबई में 10 अप्रैल को करेंगे। किताब में आशा पारेख के जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा होगा। आशा बताती हैं, ‘मैंने अभिनय के अलावा भी बहुत से और काम किये हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं लेकिन अब मेरी ऑटोबायॉग्रफी पढ़ने के बाद लोग जानेगें कि अभिनय के अलावा मैंने चिकित्सा के क्षेत्र, नृत्य, समाज सेवा, फिल्म इंडस्ट्री के संगठन और समाज को आगे बढ़ाने से जुड़े तमाम काम किये हैं। इस ऑटोबायॉग्रफी को आशा पारेख ने लेखक खालिद मोहम्मद के साथ मिलकर लिखा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here