Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को पितृ शोक, लम्बे समय से कैंसर से...

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को पितृ शोक, लम्बे समय से कैंसर से थे पीडित

0
1008

मुंबई! ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णा राज राय का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में देहांत हो गया। कई दिनों से नाजुक हालत की वजह से उन्हें हॉस्पिटल के ICU में वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

ऐश के पिता की हालत जनवरी 2017 से ठीक नहीं चल रही थी। हॉस्पिटल में ऐश्वर्या उनकी देखभाल कर रही थीं। उनके पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ देखभाल करने के लिए मौजूद रहते थे। ऐश के ससुर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी उनकी हालत देखने के लिए गए थे। पिता के लिए पति के साथ के अस्पताल में रहने की वजह से बिग बी घर में पोती अराध्या का ख्याल रखते थे।

पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या काफी अपसेट चल रही थीं। कृष्णा राज को कैंसर की बीमारी थी। जनवरी में यह दोबारा उभर कर सामने आ गई थी। ऐश के पिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इस बार बच्चन परिवार ने होली नहीं मनाई थी। जनवरी में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो दुबई में छुट्टियां मनाने गईं ऐश्वर्या अपनी छुट्टी कैंसल कर वापस मुंबई आ गई थीं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here