Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट फ्लाईट में कपिल शर्मा का हंगामा, चंदन के साथ मारपीट व सुनील...

फ्लाईट में कपिल शर्मा का हंगामा, चंदन के साथ मारपीट व सुनील ग्रोवर के साथ कहासुनी

0
865

मुंबई
कमीडियन कपिल शर्मा  द्वारा साथी कलाकार सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ मारपीट की भी खबरें दिनभर सुर्खीयों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा ने फ्लाईट में नशे की हालत में सुनील के साथ मारपीट की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कपिल शर्मा अपने शो के साथी सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ सिडनी में शो करके वापस लौट रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में शो में स्टेज के पीछे किसी बात पर चंदन और उनके बीच कहासुनी हो गई जिसे लेकर चंदन नाराज थे। कपिल ने कथित तौर पर चंदन से न केवल बदतमीजी की बल्कि थप्पड़ मारने की धमकी भी दे दी। चंदन कपिल के शो में चायवाले का किरदार निभाते हैं।

इसके बाद फ्लाइट में भी यही बहस फिर से शुरू हो गई तो सुनील ग्रोवर ने बीचबचाव किया। कपिल ने सुनील को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी भला-बुरा कह डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ मारपीट भी की। इन सभी बातों की प्रमाणिकता साबित नहीं हो पाई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here