Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अब खलनायिका का किरदार निभाएगीं सोनाक्षी सिन्हा

अब खलनायिका का किरदार निभाएगीं सोनाक्षी सिन्हा

0
1080

मुम्बई। सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘द बैंग-द टूर’ में प्रस्तुति को लेकर उत्साहित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह बॉलीवुड में अपने काम से बहुत खुश हैं और उनका हॉलीवुड जाने का कोई सपना नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने तो हॉलीवुड का रुख कर लिया है पर लगता है कि सोनाक्षी उनकी राह पर नहीं चलना चाहती हैं।सोनाक्षीने कहा, “मैं यहां जो काम कर रही हूं, उससे खुश हूं। लेकि
न, अगर कोई रोमांचक प्रोजेक्ट आता है तो मैं उसके बारे में एक बार सोचूंगी जरूर। हालांकि, मैं अभी हॉलीवुड जाने के बारे में नहीं सोच रही हूं।”
अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ के बारे में सोनाक्षी ने कहा कि इस फिल्म में निभाया गया पत्रकार का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। सोनाक्षी ने कहा कि ‘नूर’ के बाद उन्हें ‘इत्तेफाक’ की रीमेक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह पहली बार खलनायिका के किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों ने उन्हें पहले ऐसी भूमिका में नहीं देखा होगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here