Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आमिर खान ने खोल दिया हिन्दोस्तान को ठगने वाले आखिरी ठग का...

आमिर खान ने खोल दिया हिन्दोस्तान को ठगने वाले आखिरी ठग का राज

0
1298
आमिर खान

मुम्बई। यशराज फिल्म्स के मैगा प्रोजेक्ट ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ के आखिरी ठग की तलाश पूरी हो गई है। खुद आमिर खान ने ट्वीट कर आखिर ठग का नाम उजागर कर दिया है। सच मानिए, कटरीना कैफ की अब हिन्दोस्तान को ठगने वाली टीम में बतौर मेम्बर एन्ट्री हो गई है। आमिर खान ने ट्वीट कर टीम का हिस्सा बनने पर कटरीना का स्वागत किया है। ट्वीट में आमिर ने लिखा है कि ”हमारा आखिरी ठग आ गया है, स्वागत है कटरीना”

https://twitter.com/aamir_khan/status/862665285865787392

आपको बता दे कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में कटरीना के साथ बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, दंगल गर्ल फातिमा शेख मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। आपको बता दे कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही चर्चा थी कि इस फिल्म में आमिर के साथ लीड रोल में कौनसी एक्ट्रेस नजर आने वाली है। हाल ही मे दंगल गर्ल फातिमा शेख का नाम फाइनल हुआ और आज कटरीना के रूप में आखिरी ठग की तलाश भी खत्म हो गई है। विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और यह फिल्म अगले साल दीपावली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here