Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आमिर के साथ नहीं भिड़ेंगे संजु बाबा ।

आमिर के साथ नहीं भिड़ेंगे संजु बाबा ।

0
819

संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म के साथ कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते। ना किसी स्टार से टक्कर, ना किसी से क्लैश.. जी हां कंफर्म रिपोर्ट आई है कि संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

दरअसल, संजय दत्त की यह फिल्म आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ क्लैश हो रही थी। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 4 अगस्त थी। लेकिन संजय दत्त ने अपने निर्माता- निर्देशक से आग्रह किया कि ‘भूमि’ की रिलीज आगे बढ़ा दी जाए।

खुद संजय दत्त ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि, ‘मैं जानता हूं कि किसी फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगती है। फिल्में क्लैश करके किसी का फायदा नहीं होता। आमिर खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.. मैं नहीं चाहता कि हम दोनों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत हो।’

बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसमें आमिर भी एक छोटा सा किरदार निभाते नजर आएंगे और यह एक छोटे बजट की फिल्म है ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here